HINDI / ENGLISH

Monday 30 September 2024

Indian polity topic G.K railway previous year question paper:- Chapter-1 Constitutional Development and Features

 CHAPTER-1. संवैधानिक विकास एवं विशेषताएँ (Constitutional Development and Features)

भारतीय राजनीति विषय सामान्य ज्ञान रेलवे पिछले वर्ष प्रश्न पत्र एएलपी, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (जेई), डीएमए, सीएमए, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट, ग्रुप डी लेवल 1, पैरामेडिकल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई), पैरामेडिकल, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (एसआई) [ Indian polity topic General knowledge  railway previous year question paper alp, technician, junior engineers (JE), DMA, CMA, NTPC Graduate and under graduate, group d level 1, paramedical, Senior section engineer (SSE), paramedical, ministerial and isolated categories, rpf constable and rpf sub inspector (SI)]
 

Q1. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था?
(a) सच्चिदानंद सिन्हा
(b) के. एम. मुंशी
(c) बी. एन. राव
(d) एम. एन. रॉय          RRC Group-D-26/08/2022 (Shift-II)
Ans. (d): भारत में औपचारिक रूप से 'एम एन रॉय' द्वारा भारत के लिए संविधान सभा के गठन (1934 में) का प्रस्ताव रखा गया था। 31 दिसंबर 1929 को पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा लाहौर अधिवेशन में संविधान सभा के बारे में जिक्र किया गया था। साल 1942 में क्रिप्स मिशन ने भारत में संविधान सभा के गठन की बात को पूरी तरह से स्वीकार किया था लेकिन 1946 में कैबिनेट मिशन प्रस्ताव द्वारा इसे व्यावहारिक रूप दिया गया। 

Q2. अंगीकृत किए जाने के समय, भारतीय संविधान सबसे लंबा संविधान था, जिसमें मूलतः अनुच्छेद थे।

(a) 348                   
(b) 448             
(c) 444              
(d) 395           RRB NTPC (CBT2) 17/06/2022 (Shift-II)

Ans. (d) : भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा के द्वारा पारित हुआ और इसे 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। भारत का संविधान विश्व के गणतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान निर्माण के समय इसे कुल 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियां और 22 भागों में विभाजित किया गया था।


 


Q3. भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताओं के संबंध में इनमें से कौन सा, गलत है?
(a) अखिल भारतीय सेवाएं         
(b) प्रतिनिधित्व की असमानता            
(c) सशक्त केंद्र                 
(d) संविधान की नम्यता न होना             RRC Group-D: 30/08/2022 (Shift II)

Ans. (d): भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताएं-
1. अखिल भारतीय सेवाएं (अनु. 312)
2. प्रतिनिधित्व की असमानता (राज्यसभा अनूसूची -4)
3. सशक्त केंद्र
4. राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति (अनु. 155)
5. राज्य सूची पर केन्द्र को कानून बनाने का अधिकार (अनु. 249)
6. आपातकालीन प्रावधान (अन. 352-360)
7. भारत का संविधान न तो लचीला (नम्य) है और न ही कठोर (अनम्य), बल्कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है।
 

Q4. भारत में किस प्रकार की सरकार है?
(a) राजतंत्रीय
(b) संप्रदायवादी
(c) संसदीय
(d) अल्पतंत्रीय                 RRC Group-D-11/10/2022 (Shift-I)

Ans. (c): भारत में संसदीय सरकार की स्थापना की गई है। संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतांत्रिक वैधता विधायिका के माध्यम से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। इस प्रकार संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक दूसरे से परस्पर संबंधित होते है।
 

Q5.निम्नलिखित में से किसे भारत में सरकार के संघीय स्वरूप का परिणाम कहा जा सकता है?
(a) राज्य के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध व्यक्तियों के अधिकरी
(b) सरकार के तीन अंग-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
(c) प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद
(d) बहु-स्तरीय सरकार संघ, राज्य और स्थानीय  RRC Group-D-27/09/2022 (Shift-II)
Ans.(d) : "संविधान के प्रथम अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत अर्थात इण्डिया राज्यों का संघ होगा।" भारत सरकार के संघीय स्वरूप का परिणाम संघ, राज्य एवं स्थानीय शासन को कहा जा सकता है।
 

Q6. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता नही है?
(a) संघवाद की स्थापना
(b) सरकार का संसदीय स्वरूप
(c) मूल अधिकार
(d) सामंतशाही को प्रोत्साहन   RRC Group-D- 26/09/2022 (Shift-III)
Ans. (d): संघवाद की स्थापना, सरकार का संसदीय स्वरूप, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व आदि भारतीय संविधान की विशेषता है,
जबकि सामंतशाही को प्रोत्साहन, भारतीय संविधान का अंग नहीं है।
 

Q7. भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था के संबंध में इनमें से कौन सी विशेषता सही है?
(a) संसद के निम्न सदन में राज्यों का समान प्रतिनिधित्व
(b) द्वैध शासन
(c) संसद के उच्च सदन में सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व
(d) दोहरी नागरिकता    RRC Group-D-23/08/2022 (Shift-II)
Ans. (b): भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था की विशेषताएं 

1.संविधान की सर्वोच्चता
2. संविधान द्वारा केन्द्रीय सरकार और इकाइयों की सरकारों में विभाजन।
3. स्वतंत्र उच्चतम न्यायालय।
4. लिखित एवं कठोर संविधान।
5. द्वि-सदनीय व्यवस्थापिका
6. दोहरी शासन प्रणाली इत्यादि है। 

Q8. भारतीय संविधान में कितने देशों से विशेषताएं (Features) ली गई हैं?
(a) 13
(b) 06
(c) 07
(d) 10 RRC Group-D-23/08/2022 (Shift-II)
Ans. (d): भारतीय संविधान में कुल 10 देशों से विशेषताएं ली गई है जो निम्न है-
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. ब्रिटेन
3. आयरलैंड
4. फ्रांस
5. आस्ट्रेलिया
6. कनाडा
7. जर्मनी
8. रूस
9. जापान
10. दक्षिण अफ्रीका

Q9. 1925 में केन्द्रीय विधान सभा का प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ?

(a) सुभाषचंद्र बोस        
(b) विठ्ठलभाई पटेल       
(c) मोतीलाल नेहरू         
(d) भगत सिंह     RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-II)
Ans. (b) विठ्ठलभाई पटेल एक भारतीय, राजनीतिक नेता, स्वराज-पार्टी के सह-संस्थापक और सरदार पटेल के बड़े भाई थे। विठ्ठल भाई पटेल 1925 में केन्द्रीय विधान सभा के अध्यक्ष चुने गए।

Q10. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित है। इस अनुच्छेद के अनुसार, किसी कारखाने या खदान में काम करने हेतु सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु कितनी है?
(a) 16 वर्ष
(b) 14 वर्ष
(c) 18 वर्ष
(d) 21 वर्ष    RRC Group-D-26/08/2022 (Shift-III)
 Ans. (b): भारतीय संविधान का अनुच्छेद 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार से सम्बन्धित है। इस अनुच्छेद के अनुसार किसी कारखाने या खदान में काम करने हेतु सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। हालाँकि यह किसी नुकसान न पहुँचने वाले अथवा गैर- जोखिम युक्त कार्यों में नियोजन का प्रतिषेध नहीं करता है। बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 इस दिशा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कानून है।
 

Q11. भारत के संविधान के संदर्भ में इनमें से संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. बी. आर. आंबेडकर
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) लाल बहादुर शास्त्री
(d) डॉ. राजेंद्र प्रसाद   RRC Group-D-19/09/2022 (Shift-I)
Ans. (d): भारत के संविधान के संदर्भ में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष थे। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष 9 दिसम्बर, 1946 को चुना गया था।
 

Q12. मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिनके पास संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य था?

(a) डॉ. बी. आर. आंबेडकर
(b) एन. गोपास्वामी
(c) अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर 
(d) सैयद मोहम्मद सादुल्ला    RRC Group-D-16/09/2022 (Shift-I)
Ans. (a) : मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे, जिनके पास संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य था। इसका गठन 29 अगस्त, 1947 को किया गया था और इसमें 7 सदस्य शामिल थे।
 
Q13. राजनीतिक व्यवस्था का कौन-सी विधा, अलग-अलग राज्यों या अन्य व्यवस्थाओं को एक व्यापक राजनीतिक प्रणाली के भीतर इस तरह एकजुट करती है, कि प्रत्येक को अपनी अखण्डता बनाए रखने का प्रावधान मिलता है?
(a) सम्प्रभुता
(b) लोकतंत्र
(c) अखंडता
(d) संघवाद    RRC Group-D-28/09/2022 (Shift-II)
Ans. (d): देश के शासन को चलाने के लिए शक्तियों के विभाजन का सिद्धांत संघवाद कहलाता है। इस शासन प्रणाली में, प्रश्नानुसार, 'अलग-अलग राज्यों या अन्य राज्य व्यवस्थाओं को एक व्यापक राजनीतिक प्रणाली के भीतर इस तरह एकजुट किया जाता है, कि प्रत्येक को अपनी अखंडता बनाए रखने का प्रावधान मिलता है।
• संघवाद संवैधानिक तौर पर शक्ति को साझा करता है।
 
Q14. निम्न में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है?
(a) 50
(b) 52
(c) 51
(d) 53 RRC Group-D LEVEL-1 -17/09/2022 (Shift-I)
Ans. (a): भारतीय संविधान में कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के
पृथक्करण का प्रावधान रखा गया है। भारत में एकीकृत तथा स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली को अपनाया गया है। ध्यातव्य है कि संविधान के भाग 4, अनुच्छेद 36-51 में नीति निर्देशक तत्वों के अध्याय के अन्तर्गत ही अनुच्छेद 50 में इसका विवरण है।
अन्य अनुच्छेद इस प्रकार हैं-
अनुच्छेद 51 प्रावधान अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा की अभिवृद्धि
अनुच्छेद 52 भारत का एक राष्ट्रपति होगा
अनुच्छेद 53 संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।

 
Q15. निम्नलिखित में से कौन-सा सांकेतिक शब्द (की वर्ड) देश में सरकार के एक से अधिक स्तरों के अस्तित्व को सुपरिभाषित करता है?
(a) संघवाद (Federalism)
(b) विचारशील लोकतंत्र (Deliberative democracy)
(c) तानाशाही (Dictatorship)
(d) सर्वसत्तावाद (Totalitarianism)  RRB Group-D - 26/09/2022 (Shift-I)
Ans. (a): संघवाद (Federalism) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द 'Foedus' से हुई है, जिसका अर्थ समझौता या अनुबंध है। संघवाद दो तरह की सरकारों के मध्य सत्ता साझा करने तथा संबंधित क्षेत्रों के नियंत्रण हेतु एक समझौता है। भारत के लिए संघवाद केंद्रीय तथा राज्य सरकारों के बीच अधिकारों का वितरण है।
 
Q16. भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता राज्य स्तर पर और केन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है?
(a) धर्मनिरपेक्षता
(b) संघवाद
(c) सरकार का संसदीय स्वरूप
(d) मौलिक अधिकार  RRB Group D 22/08/2022 (Shift-1)
Ans. (b): भारतीय संविधान की संघवाद की विशेषता राज्य स्तर पर और कन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है। संघवाद सरकार का एक रूप है जिसमें शक्ति को राष्ट्रीय सरकार और अन्य छोटी सरकारी इकाईयों के बीच विकसित किया जाता है। यह राजशाही जैसी एकात्मक सरकार के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करता है, जिसमें केन्द्रीय प्राधिकरण के पास विशेष शक्ति होती है।

Q17. स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
(a) सी. राजगोपालाचारी
(b) आचार्य नरेंद्र देव
(c) डॉ. वी.आर. अम्बेडकर
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
RRB JE 31/05/2019 (Shift-I) and RRB NTPC 20.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): 9 दिसम्बर, 1946 को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया 11 दिसम्बर, 1946 को 'डॉ. राजेन्द्र प्रसाद' को संविधान सभा का प्रथम स्थायी अध्यक्ष चुना गया तथा 29 अगस्त, 1947 ई. का संविधान सभा के प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया।
 
Q18. स्वतंत्र भारत के संविधान (सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
a) डॉ बी आर अम्बेडकर
(b) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(c) डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
(d) डॉ राजेंद्र प्रसाद  RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d): 9 दिसम्बर, 1946 को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया 11 दिसम्बर, 1946 को 'डॉ. राजेन्द्र प्रसाद' को संविधान सभा का प्रथम स्थायी अध्यक्ष चुना गया तथा 29 अगस्त, 1947 ई. का संविधान सभा के प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया।
 
Q19. 09 दिसंबर, 1946 को आयोजित संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
(b) जवाहर लाल नेहरू
(c) मानवेंद्र नाथ रॉय
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद RRB NTPC 17.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (A): 9 दिसम्बर, 1946 को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया 11 दिसम्बर, 1946 को 'डॉ. राजेन्द्र प्रसाद' को संविधान सभा का प्रथम स्थायी अध्यक्ष चुना गया तथा 29 अगस्त, 1947 ई. का संविधान सभा के प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया।
 
Q20. इनमें से कौन भारतीय संविधान की मसौदा समिति के सदस्य नहीं थे?
(a) सैय्यद मोहम्मद सादुल्लाह
(b) एन गोपालस्वामी अय्यंगर
(c) डॉ. के एम मुंशी
(d) ए वी ठक्कर RRB NTPC 13.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d): संविधान सभा की प्रारूप समिति में कुल सात सदस्य थे डा. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष), गोपालस्वामी आयंगर, अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, के.एम. मुंशी, मुहम्मद सादुल्लाह, एन माधव राव (बी. एल मित्र के स्थान पर) टी. टी. कृष्णामचारी (डी.पी. खेतान की मृत्यु के बाद)। अतः स्पष्ट है कि ए वी ठक्कर भारतीय संविधान की मसौदा समिति के सदस्य नहीं थे।
 
Q21. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(b) सी राजगोपालाचारी
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d) जवाहरलाल नेहरू  RRB J.E.-2014
Ans. (A): संविधान सभा की प्रारूप समिति में कुल सात सदस्य थे डा. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष), गोपालस्वामी आयंगर, अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, के.एम. मुंशी, मुहम्मद सादुल्लाह, एन माधव राव (बी. एल मित्र के स्थान पर) टी. टी. कृष्णामचारी (डी.पी. खेतान की मृत्यु के बाद)। अतः स्पष्ट है कि ए वी ठक्कर भारतीय संविधान की मसौदा समिति के सदस्य नहीं थे।
 
Q22. पं. जवाहर लाल नेहरू ने किस तिथि को संविधान सभा में 'उद्देश्य प्रस्ताव (Objectives Resolution)' प्रस्तुत किया था?
(b) 13 दिसंबर, 1946
(a) 13 दिसंबर, 1948
(c) 13 दिसंबर, 1949
(d) 13 दिसंबर, 1947 RRB NTPC 15.03.2021 (Shift-II) Stage Ist

Ans. (b) : कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया था। 11 दिसम्बर 1946 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा 13 दिसम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा संविधान सभा में पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ कार्यवाही प्रारम्भ हुई थी।
 
Q23. भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान, निम्नलिखित में से किसने 'उद्देश्यों के कथन' (Objective Resolution) को प्रस्तुत किया?
(a) मोती लाल नेहरू
(b) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-II) Stage Ist and RRC Group-D Level 1 15-10-2018 (Shift-1)
Ans: (c) कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया था। 11 दिसम्बर 1946 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा 13 दिसम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा संविधान सभा में पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ कार्यवाही प्रारम्भ हुई थी।
 
Q24. कितने वर्षों (लगभग) के विचार-विमर्श के बाद, भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किया गया था?
(a) 5
(b) 4
(c) 2
(d) 3   RRB NTPC 08.03.2021 (Shift-I) CBT1
Ans. (d): 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन (लगभग तीन वर्ष) क विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किया गया। संविधान निर्माण के प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 को किया गया, जिसमें डा. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष) सहित कुल सात सदस्य थे।
 
Q25. स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री कौन थे?
(a) बलदेव सिंह
(b) वी.वी. गिरि
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  RRB NTPC CBT1 08.04.2021 (Shift-II) 
Ans. (c):
  1.  स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री जवाहर लाल नेहरु थे।
  2. बलदेव सिंह- स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री।
  3. वी.वी. गिरि- भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति और चौथे राष्ट्रपति।
  4. डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति।
 
Q26. स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट किसने पेश किया था-
(a) मोरारजी देसाई
(b) जॉन मथाई
(c) N. K. चंद्रा
(d) R. K. षनमुखम चेट्टी RRB JE CBT-II 28-08-2019 (morning)
Ans. (d): स्वतंत्र भारत का पहला केन्द्रीय बजट वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया।
 
Q27. भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा ने को मसौदा समिति का गठन किया था।
(a) 29 अगस्त, 1947
(b) 29 अगस्त, 1949
(c) 29 अगस्त, 1948
(d) 29 अगस्त, 1950  RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a): कैबिनट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया। संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया। प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या 7 थी।

Q28. भारत की संविधान सभा का विचार पहली बार किसने दिया था?
(a) बी.आर. अम्बेडकर
(b) एम.एन. रॉय
(c) बी.एन. राव
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद RRC Group-D LEVEL1 24-10-2018 (Shift-I)  and RRB NTPC cbt1 28.12.2020 (Shift-II)  
Ans. (b): संविधान सभा (भारत में) का विचार पहली बार एम.एन रॉय, ने सन् 1934 में दिया था। 1946 में क्रिप्स मिशन की असफलता के बाद कैबिनेट मिशन आया। इस मिशन ने भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक बुनियादी ढांचे का प्रारूप स्वीकार किया, जिसे संविधान सभा नाम दिया गया। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 8 अनुसूचियाँ थी।
 
Q29. भारतीय संविधान को लिखने वाली संविधान सभा के उपाध्यक्ष कौन थे?
(a) जयपाल सिंह
(b) जी दुर्गाबाई देशमुख
(c) एच सी मुखर्जी
(d) राजेन्द्र प्रसाद   RRB NTPC cbt1 05.04.2021 (Shift-II)
Ans. (c): भारतीय संविधान को लिखने वाली संविधान सभा में हरेन्द्र कुमार मुखर्जी को 11 दिसम्बर 1946 को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। जबकि राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
 
Q30. 1947 से पहले भारत में 26 जनवरी को क्या कहा जाता था?
(a) शहीद दिवस
(b) स्वतंत्रता दिवस
(c) गणतंत्र दिवस
(d) संविधान दिवस  RRB NTPC cbt1 03.03.2021 (Shift-II)
Ans. (b): 1947 से पहले भारत में 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। 26 जनवरी, 1930 को रावी नदी के तट पर जवाहर लाल नेहरू द्वारा झंडा फहराकर 'पूर्ण स्वराज' की संकल्पना प्रस्तुत की गयी थी। स्वतंत्रता के उपरांत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
 
Q31. 'भारतीय संविधान के जनक' के रूप में किसे जाना जाता है?
(a) डॉ. भीम राव अम्बेडकर
(b) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(c) डॉ. के.एम.मुंशी
(d) श्री सच्चिदानंद सिन्हा   RRB NTPC cbt1 29.12.2020 (Shift-II)
 Ans. (a): डॉ. भीम राव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। अंबेडकर की कानूनी विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान का ज्ञान संविधान के निर्माण में बहुत मददगार साबित हुआ। वह संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष बने और भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
Q32. भारत में सांप्रदायिक चुनावी प्रणाली (Communal Electorate system) सबसे पहले द्वारा शुरू की गई थी।
(a) क्रिप्स मिशन, 1942
(b) वेवल प्लान, 1945
(c) रौलट एक्ट, 1919
(d) मॉर्ले-मिंटा रिफॉर्म्स, 1909 RRB NTPC cbt1 29.12.2020 (Shift-II)
Ans. (d): 1909 के अधिनियम को मॉल-मिंटो सुधार (उस समय लॉर्ड मार्ले इंग्लैंड में भारत के राज्य सचिव और लॉर्ड मिंटो भारत में वायसराय थे) के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम ने पृथक् निर्वाचन के आधार पर मुस्लिमों के लिए सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया। इसके अंतर्गत मुस्लिम सदस्यों का चुनाव मुस्लिम मतदाता ही कर सकते थे, इसलिए लॉर्ड मिंटो को सांप्रदायिक निर्वाचन के जनक के रूप में जाता है।
 
Q33. किस निर्णय ने संविधान की मूल संरचना का सिद्धान्त निर्धारित किया?
(a) इंद्रा साहनी वाद
(b) संकरी प्रसाद वाद
(c) गोलकनाथ वाद
(d) केशवानन्द भारती वाद RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) cbt1
Ans. (d): 1973 में केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की 13 न्यायाधीशों की पीठ ने यह कहा कि संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, परन्तु उसके मूल ढाँचे में क्षति पहुंचाएँ बिना। यदि कोई संविधान संशाधन किया जाता है और उसके मूल ढाँचे को क्षति पहुँचाता है तो इस संविधान संशोधन को न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। संविधान संरचना के कुछ मूलभूत तत्वों में अनुच्छेद-368 के तहत संशोधन नहीं किया जा सकता है। जो निम्नलिखित है-
संविधान की सर्वोच्चता, शक्तियों का बँटवारा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका, राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता आदि।
 
Q34. भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब आयोजित की गई थी?
(a) 9 दिसम्बर, 1946
(b) 8 मार्च, 1945
(c) 26 जनवरी, 1948
(d) 7 दिसम्बर, 1947  RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-I) CBT1
Ans. (a) संविधान सभा की स्थापना वर्ष 1946ई0 में कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत की गयी। संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे इसमें 292 प्रांतो के प्रतिनिधि, 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि तथा 4 केन्द्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि थे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई, जिसमें सच्चिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया तत्पश्चात् 11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष तथा एच.सी. मुखर्जी को उप-सभापति नियुक्त किया गया। संविधान सभा की पहली कार्यवाही पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा पेश किये गये उद्देश्य प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। 
 
Q35. भारतीय संविधान को कब अंगीकृत किया गया था?
(a) 26 जनवरी 1950 को
(b) 26 नवंबर 1949 को
(c) 26 जनवरी 1947 को
(d) 26 नवंबर 1946 को   RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-I) CBT1
Ans. (b) : संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 में अंगीकृत किया गया था। सम्पूर्ण संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। इस कार्य पर लगभग 64 लाख रुपये व्यय हुए। संविधान के प्रारूप पर 114 दिन तक चर्चा चली। मूल रूप से संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां है। संविधान की स्वीकृति के बाद संविधान के कुछ अनुच्छेद 26 नवम्बर, 1949 को ही लागू कर दिए गये, परन्तु संविधान के शेष प्रावधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुए। 26 जनवरी, 1950 से भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हो गया।
 
Q36. निम्न में से कौन सा भारतीय अधिनियम ब्रिटिश प्रधानमंत्री लार्ड नार्थ की अध्ययन वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित था?
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1858
(b) चार्टर अधिनियम, 1793
(c) विनियमन अधिनियम 1773
(d) पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784  RRB NTPC CBT1 11.02.2021 (Shift-I)
Ans. (c) : 1773 का विनियमन अधिनियम भारत के संवैधानिक विकास में पहला मील का पत्थर था, जिसे लॉर्ड नार्थ या फ्रेडरिक नार्थ द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के मामलों के बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ नियम स्थापित करने के लिए पेश किया गया था।
 
Q37. विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान किस देश का है?
(a) इंग्लैंड
(b) फ्रांस
(c) भारत
(d) अमेरिका RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-I) CBT1
Ans. (c): भारत का संविधान विश्व के किसी भी सम्प्रभु देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है, जिसमें, उसके अंग्रेज़ी-भाषी संस्करण में 117369 शब्दों के साथ, 25 भागों( 22+4A,9A,14A) में 395 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ और 106 (1951 to 2024) संशोधन हैं, जबकि शब्दों के आधार पर मोनाको का संविधान सबसे छोटा लिखित संविधान है, जिसमें 97 अनुच्छेदों के साथ 10 अध्याय, और कुल 3,814 शब्द हैं। वहीं अमेरिका के संविधान में 4,543 शब्दों का प्रयोग हुआ है जो दुनिया की किसी भी बड़ी सरकार का सबसे पुराना और सबसे छोटा लिखित संविधान हैं।
 
Q38. संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए किसने कहा था, 'संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी कोई विशेष अधिकार नहीं है।'
(a) जवाहर लाल नेहरु
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल
(c) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(d) सी. राजगोपालाचारी RRB NTPC 08.01.2021 (Shift-II) CBT1
Ans. (c): डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए कहा था कि, 'संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी काई विशेष अधिकार नहीं हैं। 26 नवंबर, 1949 ई. को संविधान सभा ने संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया था जिसे भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में ड्रॉफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था तथा इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू हुआ एवं भारत एक गणराज्य बना था। 
 
Q39. भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) वल्लभ भाई पटेल
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. बी. आर अम्बेडकर RRB Group-D (level-1) 22-09-2018 (Shift-I)
Ans : (d) डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए कहा था कि, 'संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी काई विशेष अधिकार नहीं हैं। 26 नवंबर, 1949 ई. को संविधान सभा ने संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया था जिसे भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में ड्रॉफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था तथा इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू हुआ एवं भारत एक गणराज्य बना था।
 
Q40. भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(a) यह कई संविधानों का मिश्रण है।
(b) यह पूरी तरह से ब्रिटिश संविधान पर आधारित है।
(c) यह केवल भारत सरकार अधिनियम, 1935 के आधार पर बनाया गया है।
(d) यह पूरी तरह से कनाडा के संविधान पर आधारित है। RRB JE-28/05/2019 (Shift-II)
Ans: (a) भारतीय संविधान कई संविधानों का मिश्रण है। भारतीय संविधान के अनेक देशी और विदेशी स्त्रांत हैं, लेकिन भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव 'भारतीय शासन अधिनियम' 1935 का है। भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेदों में से लगभग 250 अनुच्छेद ऐसे हैं जो 1935 ई0 के अधिनियम से या तो शब्दांशतः ले लिये गये है या फिर उनमें बहुत थोड़ा परिवर्तन के साथ लिया गया है।
 
Q41. भारत में कौन-सा दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(a) 26 नवंबर
(c) 14 अप्रैल
(b) 15 अगस्त
(d) 6 दिसंबर
Railway NTPC 16.04.2016 (Shift-II) CBT 1 and RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-I)  and RRB NTPC 07.03.2021 (Shift-I) CBT1  
Ans: (a) भारत में संविधान दिवस 26 नवम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती से किया गया। भारत का संविधान 26 नवम्बर, 1949 को बनकर तैयार हुआ और इसके कुछ प्रावधान इसी दिन लागू किए गए थे जिसके फलस्वरूप इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जबकि भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया। इसलिए 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
Q42. ----को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत और अधिनियमित किया गया था।
(a) 9 दिसंबर, 1946
(b) 26 जनवरी, 1946
(c) 26 जनवरी 1950
(d) 26 नवंबर 1949   RRB JE 23/05/2019 (Shift-III)
Ans : (d) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संविधान का अपनाने की तिथि दी गई हैं, जिसमें कहा गया है, इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949ई. को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
 
Q43. भारत का सर्वोच्च कानून किसे माना जाता है?
(a) भारतीय संविधान
(b) जनतंत्र
(c) अम्बेडकर की शिक्षाएँ
(d) धर्मनिरपेक्षता     RRB NTPC 04.04.2016 (Shift-I) Stage It
Ans : (a) भारत का सर्वोच्च कानून भारतीय संविधान को माना जाता है। यह भारत का सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 में पारित हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 स प्रभावी हुआ। यह विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
 
Q44. भारत का संविधान .   .   . को लागू हुआ?
(a) 26.01.1950
(b) 15.08.1947
(c) 22.08.1947
(d) 01.01.1950
RPF SI 11/01/2019 (Shift-II) and RPF Constable 18-02-2019 (Shift-III)
RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-I) Stage It and RRB NTPC 30.01.2021 (Shift-II) Stage Ist and RRB NTPC 10.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans : (a) भारत का सर्वोच्च कानून भारतीय संविधान को माना जाता है। यह भारत का सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 में पारित हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 स प्रभावी हुआ। यह विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
 
Q45. नीचे एक अभिकथन (a) और कारण (R) दिया गया है।
अभिकथन (a) : भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।
कारण (R) : 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सही विकल्प चुनें-
(a) A सही है लेकिन R गलत हैं।
(b) A गलत है लेकिन R सही है।
(c) A और R दोनों गलत हैं
(d) A और R दोनों सही हैं और R, A की उचित व्याख्या नहीं है।  RRB NTPC cbt1  16.04.2016 (Shift-I)
Ans : (d) "भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ" 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया सत्य है, तथा "जाता है" सत्य है, परन्तु कारण अभिकथन की उचित व्याख्या  नहीं है।
 
Q46. संविधान सभा के 1946 के अंतर्गत भारतीय संविधान का निर्माण हुआ।

(a) कैबिनेट मिशन प्लान
(b) कैबिनेट मिनिस्ट्री प्लान
(c) कैबिनेट मिशनरी प्लान
(d) कैबिनेट मिनिस्टर्स प्लान  RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)
Ans. (a) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्रियों का तीन सदस्यीय समिति, जिसके सदस्य स्टेफोर्ड क्रिप्स, लार्ड पैथिक लॉरेन्स और ए.वी. एलेक्जेंडर थे, जिसे कैबिनेट मिशन कहा जाता है। 24 मार्च, 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली पहुँचा। मिशन ने भारत में तत्काल एक अन्तरिम सरकार की स्थापना तथा संविधान सभा के गठन एवं संविधान निर्माण हेतु एक योजना प्रस्तुत की, जिससे भारतीय संविधान का निर्माण हुआ।
 
Q47. भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की?
(a) डॉ. B. R. अम्बेडकर
(b) पर्वतनेनि उपेन्द्र
(c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(d) सच्चिदानंद सिन्हा    RRB JE-26/05/2019 (Shift-I)
Ans : (d) भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा ने की। 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा का सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया।
 
Q48. संविधान सभा के पहले सत्र का आयोजन कब हुआ था? 
(a)1948
(b) 1946
(c) 1949
(d) 1947     RRB JE-02/06/2019 (Shift-III)
Ans : (b) संविधान सभा का गठन, कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर वर्ष 1946 में की गई। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई जिसमें सच्चिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा की दूसरी बैठक हुई जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा।
 
Q49. संविधान सभा ने किस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था?
(a) 26 जनवरी 1947
(b) 26 नवंबर 1950
(c) 15 अगस्त 1947
(d) 22 जुलाई 1947
 RRB NTPC 06.04.2016 (Shift-I) Stage Ist and RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-I)

Ans. (d) संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया। राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3: 2 है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का चक्र है जिसमें 24 तीलियाँ है।
 
Q50. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भारत सरकार द्वारा कब अपनाया गया था ?
(a) 14 अगस्त, 1947
(b) 15 अगस्त, 1947
(c) 20 अगस्त, 1950
(d) 26 जनवरी, 1950  RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-I) CBT1
Ans: (d) अशोक द्वारा सारनाथ में स्थापित सिंह स्तम्भ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसको सारनाथ में स्थित अशोक की लाट से लिया गया है। इसे 26 जनवरी 1950 ई0 को भारत सरकार द्वारा अपनाया गया। मूल रूप से इसमें चार शेर है जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किये बैठे हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी, एक घोड़ा, एक सांड और एक सिंह बने है। सिंह स्तम्भ के आधार पर 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में अंकित है। सत्यमेव जयते शब्द मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।
 
Q51. भारत का संविधान गणतांत्रिक है, क्योंकि
(a) इसमें निर्वाचित संसद का प्रावधान प्रदान किया गया है।
(b) इसमें एक अधिकार विधेयक शामिल किया गया है।
(c) इसमें वयस्क मताधिकार का प्रावधान प्रदान किया गया है।
(d) इसमें कोई वंशानुगत घटक नहीं है।   RRB JE-22/05/2019 (Shift-I)
Ans : (d) भारत का संविधान गणतांत्रिक है, क्योंकि इसमें कोई वंशानुगत घटक नहीं है। भारत के राष्ट्राध्यक्षों का चुनाव होता है।
 
Q52. भारत एक गणतंत्र है। गणतंत्र का मतलब क्या है?
(a) शासक राजा या रानी होती है
(b) शासक राजा या रानी का सीधा वंशज होता है
(c) राज्य का प्रमुख उसके लोगों द्वारा परोक्ष रूप से चुना जाता है
(d) वह दिन जब भारत स्वतंत्र हुआ        RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-III) CBT1
Ans: (c) भारत एक गणतान्त्रिक देश है। गणतन्त्र एक ऐसा देश होता है, जहाँ के शासन तन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश के सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। भारतीय संविधान में गणतन्त्र की अवधारणा को फ्रांस से लिया गया है।
 
Q53. नीचे एक अभिकथन (a) और एक कारण (R) दिया गया है। 
अभिकथन (A) : भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
कारण (R): भारत का अपना एक संविधान है।
सही विकल्प चुनें।
(a) A और R दोनों सही है और R, A की उचित व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही है लेकिन R, A की उचित व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है लेकिन R गलत है।
(d) A और R दोनों सही हैं।    RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-II) CBT1
Ans : (b) भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। लोकतन्त्र एक ऐसी
शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक स्वयं चुनती है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि भारत का अपना एक लिखित संविधान है।

Q54. किस सांबिधानिक कानून के माध्यम से भारल और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों में विभाजित किये गये थे?

(a) पाकिस्तान विभाजन अधिनियम 1947 [Pakistan Partition Act 1947]
(b) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 [Indian Independence Act 1947]
(c) भारतीय विभाजन अधिनियम 1947 [Indian Partition Act 1947]
(d) पाकिस्तान स्वतंत्रता अधिनियम 1947 [Pakistan Independence Act 1947]
RRB ALP CBT1 9.8.2018 (Shift-10-11 AM) 
Ans:- (c) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 में पारित किया गया था। इस अधिनियम ने दो नए स्वतंत्र प्रभुत्व बनाए; भारत और पाकिस्तान। पाकिस्तान को पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान में विभाजित किया गया जो अब बांग्लादेश है।

No comments:

Post a Comment

Hello dost, please give suggestion for New Blog and Improvements in All blog post. Thank you